
विदिशा। रेल्वे स्टेशन के बाहर मजदूरों से भरी एक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना कोतवाली थाना अंतर्गत देर शाम की है जब कटनी के मजदूर मजदूरी करके थाना करारिया के ग्राम डंगरबाड़ा से रेलवे स्टेशन आ रहे थे, तभी तेज गति से जा रही ट्रॉली का पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे मज़दूरों से भरी ट्राली पलट गई. इस दुर्घटना में 2 महिलाएं धर्मबाई और लक्ष्मीबाई आदिवासी गंभीर रूप से घायल हुई हैं जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, स्थानीय लोगों और यात्रियों ने घायलों की मदद की।
