बघेलखंड के वरिष्ठ नागरिकों का होगा सम्मान

भोपाल, 30 जनवरी (वार्ता) बघेलखण्ड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट द्वारा बघेलखंड क्षेत्र के भोपाल में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम आगामी एक फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे बघेलखंड भवन में सम्पन्न होगा|
इसी के साथ बघेलखंड वासियों का नववर्ष मिलन समारोह भी रखा गया है| इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती राधा सिंह, राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास होंगी तथा अध्यक्षता पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजयसिंह करेंगे|
ट्रस्ट के महासचिव डाॅ कमलाकर सिंह ने बताया है कि उनकी संस्था विगत तीन दशकों से बघेलखण्ड के सांस्कृतिक, सामाजिक और भाषाई विकास के लिए प्रयासरत है। ट्रस्ट का स्वयं का स्थायी भवन है, जिसमें वैवाहिक समारोह, सांस्कृतिक तथा अन्य कार्यक्रम संपन्न होते हैं। यह संस्था बघेलखंड की उदीयमान प्रतिभाओं को प्रोत्साहित और सम्मानित करने के लिए भी विभिन्न आयोजन करती है।
यह आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके सामाजिक योगदान को सराहने के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही इस आयोजन में भोपाल में बसने वाले बघेलखण्डवासियों को अपने अनुभवों और विचारों को साझा करने का अवसर मिलेगा। इससे उनमें सामूहिक एकता और आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।

Next Post

5 सायबर जालसाजों से 4 करोड़ का माल बरामद 

Thu Jan 30 , 2025
बीएमडब्यू, एसयूवी और नोट गिनने की मशीन मिली सिमकार्ड, मोबाइल, एटीएम कार्ड और बारकोड बरामद भोपाल, 30 जनवरी. राजधानी की अवधपुरी थाना पुलिस ने सायबर जालसाजों के 5 सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह के पास से बीएमडब्ल्यू-एसयूवी कारें, मोबाइल फोन, सिमकार्ड, नोट गिनने की मशीन, बैंक पासबुक, […]

You May Like