बाहुबली चौक स्थित आइसक्रीम दूध, दही दुर्गा एजेंसी में लगी भीषण आग

सिवनी: नगर के व्यस्ततम पाश इलाके बाहुबली चौक में स्थित दुर्गा एजेंसी की एक बड़ी दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। बुधवार को सुबह लगभग 5 बजे आग लगने की घटना बताई जा रही है, वही इस मामले में दुर्गा एजेंसी के संचालक अनिल कुमार चकरानी ने बताया कि उक्त दोनों क्षेत्र में सुबह के समय बार बार लाइट गोल हुई थी और लाइट आने के बाद दुकान में लगे इलेक्ट्रॉनिक फ्रीजर उपकरण में इस स्पार्किंग हुई होगी जिसके चलते दुकान जल गई और दुकान में रखा पूरा सामान जल गया।

उन्होंने बताया कि दुकान में दूध, दही, पनीर, आइसक्रीम, दुकान का काउंटर, दूध दही को ठंडा रखने के उपकरण सहित अनेक सामग्रियां जल के राख हो गई।
समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड – दुकान संचालक ने बताया कि दुकान में आग लगने के बाद जब तेजी से बाहर निकलता धुआं व आग की लपटे आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। वही दुकान से कुछ दूर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में खड़ा दमकल वाहन तत्काल मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचा।

जिसके कारण आसपास की दुकान भी जलने से बच गई। समय पर फायर ब्रिगेड के आने से दुकान में लगी आग पर काबू तो पा लिया गया अगर 10 मिनट और विलंब हो जाता तो निश्चित रूप से उक्त दुकान के दोनों तरफ की अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थी। हालांकि आजू-बाजू की दुकान भी आग की चपेट में आई है लेकिन इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। दुकानों के ऊपरी हिस्से में लगे फ्लेक्स, बोर्ड जले हैं।

नगदी, उपकरण जले – इस मामले में जब दुकान संचालक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दुकान के कैश काउंटर में लगदी रुपए भी रखे थे और जले हुए उपकरण, खाद्य सामग्री आदि में कुल कितना नुकसान हुआ है वह अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं बता सकते हैं। पूरी तरह साफ-सफाई करने के बाद नुकसान कितना हुआ इसकी जानकारी लग पाएगी।

Next Post

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने शुरू किया ईवी वॉलिट रिचार्ज

Wed Dec 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (वार्ता) एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड के साथ साझेदारी में एयरटेल थैंक्स ऐप पर भारत कनेक्ट (बीबीपीएस) प्लेटफॉर्म के माध्यम से ईवी वॉलिट रिचार्ज की सुविधा शुरू की है। अब तक इलेक्ट्रिक वाहन के मालिकों को चार्जिंग का भुगतान करने के लिए चार्जिंग […]

You May Like