एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने शुरू किया ईवी वॉलिट रिचार्ज

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (वार्ता) एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड के साथ साझेदारी में एयरटेल थैंक्स ऐप पर भारत कनेक्ट (बीबीपीएस) प्लेटफॉर्म के माध्यम से ईवी वॉलिट रिचार्ज की सुविधा शुरू की है।
अब तक इलेक्ट्रिक वाहन के मालिकों को चार्जिंग का भुगतान करने के लिए चार्जिंग प्वाईंट ऑपरेटर द्वारा दिए गए वॉलिट का उपयोग करना पड़ता था। ईवी रिचार्ज श्रेणी के साथ एयरटेल पेमेंट्स बैंक ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से सीधे अपने ईवी वॉलेट को टॉप अप करने में सक्षम बनाता है, जिससे यह प्रक्रिया सहज और तेज हो जाती है।
कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ग्राहकों को बस ऐप में लॉग इन करना है, बिल भुगतान के अंतर्गत “ईवी रिचार्ज” का चयन करना है, अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और रिचार्ज राशि दर्ज करनी है। भारत कनेक्ट सक्षम ऐप के माध्यम से सुरक्षित रूप से पुष्टि करके भुगतान करना है, और रिचार्ज की राशि तुरंत उनके वॉलिट में दिखाई देगी। यह सुविधा सभी एयरटेल थैंक्स ऐप उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के कार्यकारी निदेशक गणेश अनंतनारायणन ने कहा, ”एयरटेल पेमेंट्स बैंक में हम अपने ग्राहकों का दैनिक अनुभव बेहतर बनाने के लिए लगातार डिजिटल-फर्स्ट सॉल्यूशंस प्रदान करते हैं। हम ईवी वॉलिट रिचार्ज के माध्यम से देश में बढ़ते हुए ईवी परिवेश को सपोर्ट कर रहे हैं तथा यूज़र्स को अपना वॉलिट तुरंत रिचार्ज करने का एक सरल तथा सुरक्षित तरीका प्रदान कर रहे हैं। यह डिजिटल बैंकिंग में नवाचार की दिशा में एक और कदम है।”
एनपीसीआई भारत बिलपे की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नूपुर चतुर्वेदी ने कहा, ”हमें ईवी वॉलिट रिचार्ज के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी करने की खुशी है। इससे देश के बढ़ते ईवी परिवेश को समर्थन मिलेगा। हम मिलकर ग्रीन मोबिलिटी को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य के लिए तैयार डिजिटल पेमेंट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहे हैं।”

Next Post

स्टेशन मास्टरों की सुरक्षा व कार्यदशा पर मंथन: AISMA की केंद्रीय बैठक विशाखापट्टनम में संपन्न

Wed Dec 17 , 2025
इटारसी:ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (AISMA) की केंद्रीय कमेटी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक विशाखापट्टनम में 12 और 13 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई। इस बैठक में देशभर से 210 स्टेशन मास्टरों ने भाग लिया, जिसमें रेलवे की संरक्षा और स्टेशन मास्टरों की कार्यदशाओं में सुधार पर व्यापक चर्चा हुई। […]

You May Like