
टीकमगढ़। खाद वितरण व्यवस्था में लापरवाही के चलते रामगढ़ समिति प्रबंधक जसपाल राय को हटा दिया गया है। कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। जसपाल राय को बैंक प्रधान कार्यालय टीकमगढ़ में अटैच किया गया है।
कलेक्टर के आदेश में कहा गया है कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित रामगढ़ के प्रबंधक जसपाल राय ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार रासायनिक खाद का वितरण नहीं किया। उन पर किसानों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप है, जिसके तहत कुछ किसानों को अधिक और कुछ को कम खाद वितरित की गई। इस अनियमितता के कारण किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी थी।
