भोपाल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को भारत रत्न बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बोर्ड आफिस चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम को संबोधित किया एवं संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया।
इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री चेतन कश्यप, श्रीमती कृष्णा गौर, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, हरिशंकर खटीक, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
