भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा तथा मध्यप्रदेश के प्रभारी महेंद्र सिंह ने महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र में पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण की। इस अवसर पर तीनों नेताओं ने श्रद्धालुओं के बीच बैठकर प्रसादी ग्रहण भी की।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। नेताओं ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अन्न क्षेत्र में सेवा कार्यों की सराहना की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।प्रसादी वितरण के इस आयोजन को श्रद्धालुओं ने एक यादगार क्षण बताया और नेताओं के साथ सहज एवं आत्मीय वातावरण में सहभागिता की।
