एटीएम में निकासी के बाद खाते से कटी हजारों की रकम

सतना: एटीएम से महज ढाई हजार रुपए निकाले लेकिन अगले कुछ दिनों मे खाते से हजारों रुपए निकल गए. इस तरह की धोखाधड़ी सामने आने पर फरियादी द्वारा शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की गई है.जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनहा पडखुरी निवासी राजेंद सिंह ने थाना प्रभारी को शिकायत आवेदन शैंपते हुए न्याय दिलाने की मांग की गई है.

राजेंद्र के अनुसार उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक मनकहरी शाखा में खुला हुआ है. जिसका एटीएम भी उनके पास है. आवश्यकता पडऩे पर उन्होंने बस स्टैण्ड के निकट स्थित एटीएम से 2.5 हजार रु निकाले. हलांकि उक्त राशि को निकालने पर उनके मोबाइल पर एमएस नहीं आया. लेकिन कुछ दिन बाद जब पैसा कटने का एमएस आया तो उन्होंने जाकर जानकारी ली.

जानकारी लेने पर मालुम हुआ कि उनके खाते से आधा दर्जन ट्रांजैक्शन के जरिए हजारों रुपए निकाल लिए गए हैं. जिसे देखते हुए राजेंद्र ने शिकायत करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है. माना जा रहा है कि अज्ञात ठगों द्वारा एटीएम में कोई उपकरण लगा दिया गया होगा. जिससे मिली जानकारी के आधार पर क्लोन एटीएम के जरिए राजेंद्र के खाते से निकासी कर ली गई.

Next Post

सतना में खुलेगा पायलट ट्रेनिंग सेंटर, जल्द होगा भूमिपूजन

Thu Jan 8 , 2026
सतना: जिला वासियों को भले ही अभी तक अपने शहर के एयरपोर्ट से नियमित हवाई सेवा का लाभ नहीं मिल सका हो, लेकिन अब सतना को विमानन क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बहुत जल्द शहर में पायलट ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत होने जा रही है, जिससे […]

You May Like