राजगढ़: जिला मुख्यालय राजगढ़ में आधे से अधिक नगर में पेयजल सप्लाई लडख़ड़ा गई है, ऐसा मोहनपुरा फिल्टर प्लांट पर मौजूद विद्युत मोटर के फुंकने से हुआ है.गौरतलब है कि राजगढ़ नगर में दो स्थानों से पेयजल सप्लाई होती है एक पुराने फिल्टर प्लांट तथा एक मोहनपुरा स्थित नवीन फिल्टर प्लांट से, जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह नवीन फिल्टर प्लांट पर स्थित 120 एचपी की विद्युत मोटर एकाएक फुंक गई, इसके बाद आधे से अधिक नगर की पेयजल सप्लाई ठप्प हो गई.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम तक मोटर दुरस्त हो सकेगी तथा शनिवार की प्रात: से पेयजल सप्लाई बहाल हो सकेगी.मोहनपुरा फिल्टर प्लांट की विद्युत मोटर में खराबी के बाद मोटर को दुरस्त करवाया जा रहा है, 120 एचपी की विद्युत मोटर होने के चलते इसकी मरम्मत में समय लगता है, संभवत: आज मोटर दुरस्त होकर पेयजल सप्लाई सुचारु रुप से बहाल होगी.
पवन अवस्थी
मुख्य नपाधिकारी, नपा राजगढ़
