स्वदेशी मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के 30 स्टॉल, ग्राहकों को मिलेंगे विशेष ऑफर

ग्वालियर। ‘दीपोत्सव 2026 स्वदेशी मेला’ में ऑटोमोबाइल सेक्टर की करीब 30 दुकानें व स्टॉल लगाए जाएंगे। स्वदेशी जागरण मंच, कैट एवं ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त आयोजन की तैयारियों को लेकर कारोबारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मेला विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक जादौन, संयोजक आर.पी. माहेश्वरी व भूपेंद्र जैन ने बताया कि स्टॉलों पर वाहनों, ऑटोमोबाइल उत्पादों व सेवाओं की जानकारी के साथ ग्राहकों को विशेष छूट और आकर्षक ऑफर दिए जाएंगे। इससे विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में नवीन दुबे, राकेश शर्मा, आदेश शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, सुधीर भदौरिया, लोकेन्द्र राजपूत, मुकेश अग्रवाल, रमेश दुबे, सर्वेश दीक्षित, धर्मेंद्र शर्मा, शिवेंद्र कौरव, श्याम गुप्ता, हरिकांत समाधिया, उमेश गुप्ता, योगेश किशोर मित्तल, रश्मि अग्रवाल, रोली श्रीवास्तव व शीतल जैन सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। ऑटोमोबाइल क्षेत्र से कौशल साहू, संजय साहू, कुलजिंदर सिंह, मयंक गुप्ता व चंद्रा कृष्णा सहित कारोबारी शामिल हुए।

Next Post

दो करोड़ रुपए से अधिक बाजार मूल्य की शासकीय भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त 

Mon Oct 5 , 2026
ग्वालियर, कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की कड़ी में सोमवार को ग्राम मऊ में माफी स्थान बाबा कपूर की भूमि से 2900 वर्गफुट पर पक्का एवं 15 हजार वर्गफुट पर मकान सामग्री ईंट, रेत आदि रखकर किए गए कब्जे को […]

You May Like