​राम लला के साथ शिव पंचायत और हनुमानजी की होगी कल प्राण प्रतिष्ठा

पचोर/उदनखेड़ी। पचोर तहसील के ग्राम नारानिया में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन आज नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ होगा. इस अवसर पर पूर्णाहुति के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन भी होगा.

गौरतलब है कि गांव में नवनिर्मित मंदिर धाम पर 11 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ के साथ ही श्री हनुमानजी महाराज, शिव पंचायत, शीतला माता की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का भी भव्य आयोजन हुआ. समस्त ग्रामवासियों के द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है. पं. कमल नयन जी उज्जैन के द्वारा रोजाना रात्रि 8 से 11 बजे तक भागवत कथा की गई.यज्ञाचार्य पं. संतोष कुमार दाधीच बीनागंज एवं पंडित दुलीचंद शर्मा, पुजारी गोरधनदास बैरागी के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए गयेे.

Next Post

सिंधिया ने किया वेस्टर्न बायपास का निरीक्षण, विकास को मिलेगी रफ्तार

Tue Apr 28 , 2026
ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मंगलवार को ग्वालियर में वेस्टर्न बायपास का निरीक्षण किया। सिंधिया ने कहा कि यह परियोजना शहर के विकास को पूर्व से पश्चिम की ओर संतुलित करने में मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी […]

You May Like

Play sound