बागली: 2 करोड रुपए से अधिक की लागत से निर्मित नवीन नगर पंचायत परिषद भवन में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की ढलती शाम से देर रात तक नागरिक संवाद का अद्भुत कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान नगर से जुड़े सभी 15 वार्ड के प्रतिष्ठित नागरिक आमंत्रित रहे सभी ने अपने-अपने वार्ड की समस्या और विकास पर खुलकर चर्चा की इस महत्वपूर्ण यादगार पल में बागली विधायक मुरली भंवरा नगर परिषद अध्यक्ष सीमा कमल यादव अध्यक्ष महासंघ के प्रदेशअध्यक्ष कमल यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी विष्णु देवड़ा समस्त महिला पार्षद एवं पार्षद भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पदाधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता पत्रकार व्यापारी कृषक शामिल रहे इस दौरान दिवंगत वन विभाग कर्मचारी मदनलाल वर्मा जिन्हें हाल ही में मध्य प्रदेश शासन ने शहीद का दर्जा दिया उनके बेटी दामाद का सम्मान किया गया वरिष्ठ अभिभाषक प्रवीण चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि बागली नगर की परंपरा वर्षो बाद पुनर्जीवित हो गई पूरा नगर एक ही छत के नीचे स्वतंत्रता दिवस उत्सव को मना रहा है। और बागली क्षेत्र के विकास पर चर्चा कर रहा है।
जनता से श्रेष्ठ संवाद इससे अच्छा हो नहीं सकता बागली विधायक मुरली भंवरा पूरी विधानसभा संभाल रहे हैं ।वहीं विधानसभा का मुख्य हृदय स्थल बागली नगर परिषद को अध्यक्ष लगातार विकास के पथ पर ले जा रहे हैं। पहली बार कार्यक्रम में देश की आदि आबादी मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थिति रही इस दौरान बागली विधायक मुरली भंवरा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह नया दौर है सबका साथ सबका विकास उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहा है। जन संवाद कार्यक्रम में आए सभी आमंत्रित नागरिकों का अभिनंदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी विष्णु देवड़ा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया अध्यक्ष महासंघ के अध्यक्ष एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव ने बताया कि यह बागली की गौरवशाली परंपरा है यहां सभी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मतभेद भुलाकर विकास के लिए चर्चा करने एकत्रित हुए सबका साथ सबका विकास उद्देश्य को लेकर हम लगातार बागली नगर को जिले में श्रेष्ठ कैसे बनाया जाए इस पर ही मंथन करते रहते हैं।
