मतगणना के तीसरे दिन बढ़ा रोमांच

जबलपुर: मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव 2026 की मतगणना 16 जून से पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से जारी है। मतगणना के तीसरे दिन 18 जून को खेतिया, राजपुर, सेंधवा, बालाघाट, बैहर, लांजी, कटंगी, वारासिवनी, बैतूल, आमला एवं भैंसदेही की मतपेटियों की गणना सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। मतगणना के प्रत्येक चरण के साथ चुनावी मुकाबला और अधिक रोमांचक होता जा रहा है। अब तक के रुझानों में प्रत्याशियों की स्थिति लगातार बदलती दिखाई दे रही है।

चुनावी मैदान में मानो सांप-सीढ़ी का खेल चल रहा हो। कोई प्रत्याशी एक दौर में लंबी छलांग लगाकर आगे निकल रहा है तो अगले ही दौर में समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। यही उतार-चढ़ाव प्रत्याशियों अधिवक्ता समुदाय की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है। अबतक के कुल 3210 मतों की मतगणना हुई है जिसमें से 3091 मतपत्र सही पाये गये हैं एवं 119 मतपत्र निरस्त किये गये हैं।
मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे मतगणना से संबंधित प्रमाणिक एवं अद्यतन जानकारी के लिए केवलक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट एवं यूट्यूब लाइव प्रसारण का ही अवलोकन करें। हर खुलती मतपेटी के साथ मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है तथा सभी की निगाहें अब आगामी दौर की मतगणना पर टिकी हुई हैं। अवकाशों के दिनों में मतगणना का कार्य स्थगित रहेगा।

Next Post

रक्तदाताओं का हुआ सम्मान

Fri Jun 19 , 2026
जबलपुर: शतकवीर रक्तदाताओं, रक्तवीरांगनाओं और रक्तवीरों का मानस भवन में भव्य भावमय सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के मुख्य आतिथ्य तथा मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण समिति के उप महाप्रबंधक मंजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आयोजक धर्मार्थ संस्था इंश्योर हेल्थ फाउंडेशन और बंसल […]

You May Like