
मंदसौर। जिले के सुवासरा भानपुरा डबल लेन सड़क सीसी रोड चोडीकरण एमपी आर डी सी कंपनी मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एक सरकारी कंपनी है जो मध्य प्रदेश सरकार के अधीन काम करती है। यह कंपनी मध्य प्रदेश में सड़कों के निर्माण रख रखाव और विकास के लिए जिम्मेदार है जो सुवासरा भानपुरा डामरीकरण सड़क को प्रथम पॉइंट पर सड़क पूरी तरह उखाड़ दिया गया है। सड़क कंपनी की ओर से बाईपास का भी प्रावधान होता आमतौर पर बायपास अति आवश्यक किया जाता है ताकि यातायात प्रभावित और स्थानीय लोगों को परेशानी ना हो। प्रावधान सड़क निर्माण कंपनी और स्थानीय प्रशासन द्वारा मिलकर किया जाता है। ऐसा नहीं किया जाने पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा रोड निर्माण को रोका जा सकता है व कुछ कार्रवाई भी की जा सकती है। सुवासरा भानपुरा डबल लेन सड़क के निर्माण में सीमेंट कंक्रीट सीसी का उपयोग किया जाता है जिसमें निम्नलिखित सामग्रियों का उपयोग किया जाता है जैसे की(1) सीमेंट(2) रेत(3) जल(4) कंक्रीट मिक्सर (5) स्टील फाइबर या स्टील बार कुछ मामलों में इन सामग्रियों के मिलकर एक मजबूत और टिकाऊ सीमेंट कंक्रीट बनाया जाता है। डबल लेन सड़क के निर्माण में उपयोग किया जाता है। मगर सड़क डबल लेन सीसी चोडीकरण में बिना गुणवत्ता के धडले से निर्माण आरंभ कर दिया गया है जो देखा जाए तो इस सीसी रोड में बिना गुणवत्ता के डबल लाइन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। आर सीसी रोड की बारीकी से जांच की जाए तो बहुत सी कमियां सामने आ जाएगी मध्य प्रदेश शासन ने सुवासरा भानपुरा डबल लेन सड़क चोडीकरण कंपनी एमपी आरडीसी मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के द्वारा निर्मित किया जा रहा है जो इनकी लागत लगभग 175 करोड़ की राशि का है वह कार्य पुर्ण समय अवधि 2 वर्ष की दे रखी है देखा जाए तो पहला पॉइंट में ही बिना गुणवत्ता का सीसी रोड आरंभ कर दिया है तो 2 वर्ष में कितनी बचत कितना मिलावट कंपनी के द्वारा किया जाएगा। समय रहते जिला अधिकारी इस एमपी आरडीसी कंपनी की जांच करवाएं जाएं और सही गुणवत्ता मैं सीसी सड़क निर्माण को गुणवत्ता में किया जाए सुवासरा से भानपुरा की तरह आने जाने वाले टू व्हीलर फोर व्हीलर स्कूल वाहन का भी लगातार आवागमन रहता है जो पूरी तरह से यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़क कंपनी के द्वारा पूरी सड़क को पूरी तरह उखाड़ कर बड़े-बड़े गिट्टी बौल्डर डाले जा रहे हैं जो आए दिन दुर्घटना की भी संभावना बढ़ रही है व सुवासरा शामगढ़ के लिए बाईपास का मार्ग उपलब्ध करवाया जाए।
