
विदिशा। गंजबासौदा शहर थाना क्षेत्र में डायल 112 की टीम पर ड्यूटी के दौरान हमला हो गया। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम में शामिल हेड कांस्टेबल भीम सिंह किरार पर आरोपी धर्मेंद्र अहिरवार ने डंडे से वार कर दिया। हमले में किरार के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की जानकारी लगते ही देर रात एसपी रोहित काशवानी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल पुलिसकर्मी का हालचाल जाना। वहीं आरोपी धर्मेंद्र अहिरवार हमले के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
