कलेक्टर ने आठ समिति प्रबंधकों को धान की सार्टेज राशि सात दिन में जमा करने के दिये निर्देश

मऊगंज। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले के आठ समिति प्रबंधकों सहित एक उपार्जन प्रभारी को धान उपार्जन सत्र 2025-26 के दौरान सार्टेज धान के एवज में वसूली राशि सात दिवस में जमा करने के निर्देश दिये हैं.

समिति प्रबंधक सेवा सहकारी समिति पटपरा क्रमांक एक रमाकांत द्विवेदी एवं उपार्जन प्रभारी रामकृष्ण दुबे को 833.29 क्विटल सार्टेज धान के एवज में 20 लाख 83 हजार 222 रूपये, समिति प्रबंधन सेवा सहकारी समिति हटवा राजबहोर मिश्र को 391.87 क्विटल सार्टेज धान के एवज में 9 लाख 79 हजार 675 रूपये, समिति प्रबंधक सेवा सहकारी हर्दी क्रमांक 2 अनिरूद्ध कुमार शुक्ला को 469.53 क्विटल सार्टेज धान के एवज में 11 लाख 83 हजार 823 रूपये तथा समिति प्रबंधक सेवा सहकारी समिति मनुहाई दिनेश तिवारी को 744.39 क्विटल सार्टेज धान के एवज में 18 लाख 60 हजार 966 रूपये की वसूली राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं. इसी प्रकार समिति प्रबंधक सेवा सहकारी समिति पटहरा रामसागर पटेल को 548.73 क्विटल सार्टेज धान के एवज में 13 लाख 71 हजार 814 रूपये, समिति प्रबंधन सेवा सहकारी समिति बिछरहटा हनुमान प्रसाद शुक्ला को 816.76 क्विटल सार्टेज धान के एवज में 20 लाख 41 हजार 901 , समिति प्रबंधन सेवा सहकारी समिति पहाड़ी अनुसुईया प्रसाद पाण्डेय को 447.96 धक्वटल सार्टेज धान के एवज में 11 लाख 19 हजार 909 रूपये तथा समिति प्रबंधन सेवा सहकारी समिति नईगढ़ी दिनेश मिश्रा को 498.55 क्विटल सार्टेज धान के एवज में 12 लाख 46 हजार 382 रूपये 50 पैसे एपी एससीएससी के खाते में सात दिन में चालान के माध्यम से जमा करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये हैं. कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध शासकीय धान के संरक्षण एवं प्रबंधन में गंभीर लापरवाही, अनियमितता एवं गवन की स्थिति निर्मित होने पर वसूली की जाएगी.

Next Post

सर्वाइकल कैंसर से बेटियों को बचाएगा एचपीवी वैक्सीन का एक टीका : मुख्यमंत्री

Mon Mar 9 , 2026
जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में माताओं-बहनों के स्वास्थ्य की चिंता करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सर्वाइकल कैंसर बेटियों की जिंदगी में सबसे कठिन समय होता है। मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर एचवीपी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें 14 वर्ष से अधिक आयु […]

You May Like