150 से ज्यादा मॉडिफाइड साइलेंसर बुलडोजर से किए नष्ट 

छतरपुर। शहर में मॉडिफाइड साइलेंसरों से फैल रहे ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर जब्त किए गए 150 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसरों को बुलडोजर से नष्ट कर दिया। कार्रवाई मुख्य रूप से बुलेट और स्पोर्ट्स बाइकों में लगाए गए अवैध साइलेंसरों के खिलाफ की गई, जिनसे तेज आवाज और पटाखों जैसी ध्वनि निकल रही थी।

 

यातायात डीएसपी संजय खरे ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच के दौरान ऐसे वाहनों की पहचान कर मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए। साथ ही वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई। उन्होंने कहा कि नागरिकों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह अभियान चलाया गया।

 

डीएसपी ने बताया कि अब यह विशेष अभियान प्रत्येक 10 दिन में नियमित रूप से चलाया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना नियमों का उल्लंघन है और ऐसा करने वालों के खिलाफ जुर्माना, साइलेंसर जब्ती सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में अवैध साइलेंसर का उपयोग न करें, ताकि शहर में ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Next Post

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Thu Jul 16 , 2026
छतरपुर। खजुराहो फोरलेन स्थित बेनीगंज बांध के पास बीती रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय हीरालाल पटेल निवासी सददूपुरा को टक्कर मार दी। हादसे में उनके साथ मौजूद एक भैंस भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन […]

You May Like