
छतरपुर। खजुराहो फोरलेन स्थित बेनीगंज बांध के पास बीती रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय हीरालाल पटेल निवासी सददूपुरा को टक्कर मार दी। हादसे में उनके साथ मौजूद एक भैंस भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद परिजन हीरालाल पटेल को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घायल भैंस काफी देर तक सड़क पर पड़ी रही। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
सूचना मिलने पर बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
