अनुशासन और नैतिक मूल्यों से करें देश का नाम रोशन: कुरियन

सीहोर। दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों का 31 वां विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रिया शर्मा, विद्यालय अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन एवं प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन थे.

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत से किया गया. तत्पश्चात वंशिका मेवाड़ा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया. अतिथियों को सम्मानित किया गया.कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य, नाटक व गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की पूर्व छात्रा डॉ. प्रिया शर्मा ने अपने विद्यालय जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को परिश्रम, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. एड. जॉली कुरियन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़कर वे समाज और देश का नाम रोशन करें. प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन ने सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा, आगामी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए मार्गदर्शन दिया और शुभाशीष देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक शब्दों से संबोधित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की. कार्यक्रम में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए. विद्यार्थियों ने स्टेज पर रेम्प वाक कर सबको आनंदित किया. इस मौके पर मिस्टर ऑक्सफोर्ड नीव सक्सेना, मिस ऑक्सफोर्ड स्वाति मेवाड़ा, स्टूडेंट ऑफ द ईयर दुष्यंत सिंह बघेल, अचिवमेंट निशिका नाथ, बेस्ट लीडरशिप दक्ष ठकुराल, डिसिप्लिन विजय वर्मा, मेक्सिमम अटेंडेंस खुशी मेवाडा, एकेडमिक एक्सीलेंस सार्थक बसक, आलराउंडर हर्षित गौर, मिस्टर फेयरवेल मोहित वर्मा, मिस फेयरवेल अंशिका शर्मा, अर्ली बर्ड जयेश नरवारे, स्पोर्ट्स एक्सीलेंस दीपाली रालयावना, कल्चरल एक्सीलेंस श्रेयांश सिंह मेवाड़ा, पंक्चुअलिटी एक्सीलेंस अक्क्षा दीप को चुनकर पुरस्कृत किया गया.

कार्यक्रम का संचालन शालिनी तिवारी, राधिका मंगरोलिया, अंजना विश्वकर्मा, भावेश परमार ने व आभार प्रदर्शन नीव सक्सेना द्वारा किया गया. प्रार्थना एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.

 

Next Post

जब-जब धर्म की हानि होती भगवान लेते हैं अवतार

Sun Feb 1 , 2026
सीहोर। संसार में पुण्य कार्य करने चाहिए. पुरुषार्थ प्राप्त करने भगवान की आराधना करनी चाहिए. इससे भक्ति में वृद्धि होती है. भागवत अज्ञान से ज्ञान और सत्य की ओर ले जाने वाली है. संसार के प्राणी अनेक चीजों से पीडि़त है, उसका एक ही समाधान है कथा का श्रवण करना. […]

You May Like

मनोरंजन