महात्मा फुले वार्ड 21 में जन स्वास्थ्य की अनोखी पहल

सारनी। शोभापुर कॉलोनी के जैरी चौक के मैदान में व्यायाम उपकरणों से खिला नगर का जन स्वास्थ्य मुफ्त प्रभावशाली सेवा से कॉलोनी में खुशियों का माहौल बना हुआ है।सारनी नगर पालिका सरनी द्वारा महात्मा फुले वार्ड नंबर 21 में जन स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। वार्ड क्षेत्र में खुले पार्कों व सार्वजनिक स्थलों पर अलग–अलग प्रकार के व्यायाम यंत्र स्थापित किए गए हैं, जिससे अब बच्चे, महिलाएँ, बुजुर्ग एवं युवा सभी निःशुल्क इनका लाभ उठा रहे हैं। शरीर को स्वस्थ और सक्रिय रखने की यह पहल स्थानीय लोगों में उत्साह का नया संचार कर रही है।

स्थाई नागरिकों ने बताया कि यह व्यायाम यंत्र लगवाने की पहल वार्ड 31 मनोज डहेरिया पार्षद व नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम की देखरेख एवं मार्गदर्शन में यह स्वास्थ्य–उन्मुख योजना क्रियान्वित की गई है। उनका उद्देश्य है कि हर नागरिक बिना किसी खर्च के स्वस्थ जीवनशैली अपनाए तथा शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक बने। यंत्रों के उपयोग से न केवल व्यायाम की सुविधा मिल रही है, बल्कि लोगों के बीच मेल–मिलाप और सामाजिक एकता भी प्रगाढ़ हो रही है।

बच्चों में उल्लास, युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता और बुजुर्गों में स्वास्थ्य सुधार की आशा ने पूरे क्षेत्र में खुशनुमा वातावरण निर्मित कर दिया है। नगर पालिका द्वारा जन स्वास्थ्य के प्रति यह नवाचार निश्चित ही सराहनीय एवं प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

 

 

Next Post

कथक नृत्य कार्यशाला का समापन

Tue Dec 2 , 2025
इटारसी। भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को जन-जन तक पहुचाने वाले संगठन स्पीक मैके, इटारसी चैप्टर द्वारा आयोजित छह दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का समापन पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल जमानी में भावपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ हुआ। यह कार्यशाला 24 नवंबर से अनवरत चल रही थी। इस अवसर पर, समाजसेवी […]

You May Like