लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर और वीरेंद्र कुमार सखलेचा को सीएम डॉ यादव ने किया नमन


भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके लोककल्याणकारी कार्यों और सनातन संस्कृति के संरक्षण में दिए गए योगदान को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन जनसेवा, नारी सशक्तिकरण और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में मंदिरों, घाटों और विभिन्न धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं पुनर्निर्माण में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनका कार्य भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनसेवा तथा धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पित उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा की पुण्यतिथि पर भी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सखलेचा का सार्वजनिक जीवन जनसेवा और प्रदेश के विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने प्रदेश की प्रगति और जनहित के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरेंद्र कुमार सखलेचा के विचार और कार्य आने वाली पीढ़ियों को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने दोनों महान विभूतियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

Next Post

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सीधी में जागरूकता रैली का आयोजन

Sun May 31 , 2026
सीधी:नशा मुक्त अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा विशाल जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी आयोजित की गई। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह एवं कलेक्टर विकास मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों ने तंबाकू एवं नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। रैली के माध्यम से […]

You May Like

मनोरंजन