विनय असाटी
दमोह: सिटी कोतवाली क्षेत्र दमोह रेल्वे स्टेशन के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को गले, हाथ की कलाई, पेट और अन्य जगह कटर चाकू मार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार,नाइट ड्यूटी रत महिला थाना प्रभारी फेमिदा खान,एएसआई अलजार सिंह सहित मौके पर पुलिस बल पहुंचा और स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह घटना देर रात करीब 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है। ड्यूटी रत डॉक्टर आशुतोष पटेल का कहना है कि युवक को भर्ती किया गया है जिसका उपचार जारी है। युवक से जब चर्चा की तो वह काफी परेशान बताया जा रहा है।
