लागत 74 करोड़, दावा नवीन तकनीक का… फिर भी 3 मंजिलों पर AC के लिए तोड़-फोड़

भोपाल। नगर निगम के नवीन मुख्यालम में एक बार फिर से एसी लगाने का कार्य शुरू हो गया है. यह एसी अटल भवन के छ, सात औरआठवीं मंजिल पर लगाये जा रहे हैं. जिसके लिए तीनो मंजिलों पर तोड़ फोड़ शुरू हो गई है. वहीं अभी तक मुख्यालय भवन को कंपलीशन सर्टिफिकेट भी जारी नहीं किया गया है. जबकि इस भवन के निर्माण के समय बताया गया था कि इसमें नवीन तकनीकी का उपयोग किया जा रहा है जिससे यह पूरा भवन ठंडा रहेगा. लेकिन निगम के वह सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं. इस भवन के निर्माण पर 74 करोड़ रुपए की लागत आई है.

निर्माण के समय एसी के लिए नहीं रखी थी जगह

बताया जाता है कि पहले एसी लगाने का कोई प्लान नहीं था क्योंकि दावा पूरे भवन का ठंडा रहने का कियश ागया था. लेकिन अब अधिकारियों और कर्मचारियों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. एैसे में तीन मंजिलों पर आवश्यकतानुसार एसी लगाये जा रहे हैं.

कर्मचारियों को हो रही है परेशानी

एसी का कार्य तो अगर कार्यालय शिफ्ट होने से पहले पूरा कर लिया जाता तो आय यह तोडफ़ोड़ नहीं होती. अब जब कार्यालय शिफ्ट हो गया है और सभी सिस्टम लग चुके हैं कर्मचारी कार्य कर रहे हैं तब इस कार्य से कर्मचारियों को परेशानी हो रही है. उनको अपने कार्य बंद करना पड़ रहे हैं.

 

Next Post

राष्ट्रमंडल खेल: गुलवीर सिंह और हरजिंदर कौर ने जीते रजत पदक

Wed Jul 29 , 2026
ग्लासगो (स्कॉटलैंड) 29 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पांचवें दिन धावक गुलवीर सिंह ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीता और वहीं भारोत्तोलन में 69 किग्रा वर्ग में हरजिंदर कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। मंगलवार को […]

You May Like