भोपाल, 29 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज छतरपुर और पन्ना जिले के प्रवास पर रहेंगे।
डॉ यादव इसके पहले सुबह राजधानी भोपाल में क्राफ्टरूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे छतरपुर के चांदला विधानसभा के गौरिहर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यहां से वे पन्ना जाएंगे और महाराजा छत्रसाल जयंती कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। पन्ना से छतरपुर विधानसभा के मउ सहानिया में छत्रसाल जयंती पर दो दिवसीय महाराजा छत्रसाल विरासत महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
