नामांतरण घोटाले की जांच लोकायुक्त को सौंपेः कांग्रेस

इंदौर: शहर कांग्रेस ने नगर निगम नामांतरण घोटाले की जांच लोकायुक्त पुलिस को सौंपने और दोषियों को बचाने का खेल बंद करने की मांग की है. कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि यह धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मामला होने के बाद भी जांच में भी घोटाला हो गया है. साथ ही बड़े दोषियों को छोड़ दिया गया है. जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि घोटाले का मास्टरमाइंड कौन है ?
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष चिंटू चौकसे और इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सही कहते हैं की इंदौर जो करता है अजूबा ही करता है. नगर निगम नामांतरण घोटाले में 356 संपत्ति के मालिक के नाम नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बदल दिए. जिन नए लोगों के नाम मालिक के रूप में दर्ज किए गए उनमें से 51 लोगों ने इस संपत्ति को बेच भी दिया. मामले में कल जांच कमेटी ने रिपोर्ट दे दी और रिपोर्ट के आधार पर निगम आयुक्त के द्वारा कुछ कर्मचारियों को निलंबित करने और कुछ की सेवा समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं.

जांच में भी घोटाला
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस इतने बड़े घोटाले का मास्टरमाइंड कौन है. इस जांच रिपोर्ट में कुछ छोटे कर्मचारियों को दोषी बनाकर घोटाले की जांच में भी घोटाला कर दिया गया है. यह पूरा घोटाला धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मामला है. कांग्रेस ने मांग की है कि घोटाले की शिकायत साइबर क्राइम में करने के बजाय निगम आयुक्त को लोकयुक्ग को जांच सौंपनी चाहिए.

Next Post

मलेशिया से डेविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांछित आरोपी भारत लाए गए

Wed Aug 19 , 2026
चंडीगढ़, 19 अगस्त (वार्ता) पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मलेशिया से डेविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांछित आरोपियों को भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय एजेंसियों की मदद से काउंटर […]

You May Like