मलेशिया से डेविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांछित आरोपी भारत लाए गए

चंडीगढ़, 19 अगस्त (वार्ता) पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मलेशिया से डेविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांछित आरोपियों को भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय एजेंसियों की मदद से काउंटर इंटेलिजेंस विंग की ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (ऑफ्टेक) ने तीनों आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट करवाया। भारत पहुंचने पर उन्हें नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया।

डीजीपी यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस बेहबल, अजय सिंह और पवनीदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों पंजाब में हत्या, जबरन वसूली, विस्फोटक और लुधियाना में हैंड ग्रेनेड विस्फोट की साजिश सहित कई मामलों में वांछित थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े नेटवर्क से भी बताए जा रहे हैं। तीनों को आगे की जांच के लिए पंजाब लाया जा रहा है।

डीजीपी यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार विदेशों में छिपे वांछित अपराधियों को भी तलाश कर कानून के कटघरे में लाने के प्रयास जारी हैं।

 

Next Post

किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 22 लाख की धोखाधड़ी,

Wed Aug 19 , 2026
जबलपुर: प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मंजुल सिंह की अदालत ने एनजीओं की आड़ में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 22 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी ओडिशा अंतर्गत कटक निवासी जयंत साहू की जमानत अर्जी निरस्त कर दी। उसे विजय नगर जबलपुर की पुलिस कटक से गिरफ्तार कर जबलपुर लाई थी। […]

You May Like