मॉस्को, दक्षिणी रूस के काला सागर के प्रसिद्ध तट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बच्चों और परिवारों के बीच अचानक एक यूक्रेनी कामिकेज ड्रोन आ गिरा। इस भयावह विस्फोट में 7 लोगों की जान चली गई और करीब 40 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
छुट्टियों के दौरान हुआ अचानक हमला
आर्किपो-ओसिपोव्का गांव के पास इस बीच पर लोग अपने परिजनों के साथ छुट्टियां मना रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक बिना किसी चेतावनी सायरन के हुआ यह हमला इतना अचानक था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और पूरा क्षेत्र चीख-पुकार से गूंज उठा।
रूस का गंभीर आरोप और बढ़ता तनाव
क्रास्नोडार क्षेत्र के गवर्नर ने इस घटना के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है। रूस का कहना है कि यह नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया जानबूझकर हमला है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और अधिक भड़कने की आशंका है।

