लोडिंग वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल

ग्वालियर: डबरा में अग्रसेन चौराहे पर तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान डबरा के लड़ाइयां पुरा निवासी शेरू वंशकार और उनकी पत्नी रामसिया वंशकार के रूप में हुई है। दोनों भितरवार में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस डबरा लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक नगर के मुख्य अग्रसेन चौराहे पर पहुंची, एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस और सिटी पुलिस को सूचना दी। घायलों को पहले डबरा सिविल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

Next Post

नारायणपुर सड़क हादसे में 10 से अधिक यात्री घायल

Fri Apr 18 , 2025
नारायणपुर 18 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक बस तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 10 से अधिक यात्री घायल हुए जिनमें पांच की हालत गंभीर बताइ जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि नारायणपुर से अबूझमाड़ के ओरछा की ओर जा […]

You May Like