रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश का नैनपुर दौरा, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

नैनपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश सोमवार को नैनपुर पहुंचे। उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया और स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर चल रहे निर्माण एवं यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनसे ओवरब्रिज और पिटलाइन निर्माण सहित यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की मांग रखी।

महाप्रबंधक के आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान रेलकर्मियों के परिजनों ने भी उन्हें रेलवे कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अधिकांश वार्डों में पीने के पानी की गंभीर समस्या है और खुले सेप्टिक टैंक दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने स्वयं कॉलोनी का निरीक्षण कर खराब स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं के साथ-साथ रेलकर्मियों के आवासीय क्षेत्रों में भी सुधार को प्राथमिकता दी जाएगी।

Next Post

श्रीयुत शताब्दी पर्व में 17 को देश और प्रदेश के बड़े नेता आएगें

Mon Sep 15 , 2025
रीवा।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी का पूरा जीवन संघर्ष का पर्याय था. शायद इसीलिए उनकी प्रतिमा स्थापना मे भी संघर्ष होना स्वाभाविक हैं किन्तु अच्छे उद्देश्यों के लिए किया गया संघर्ष सफल होता है वही […]

You May Like