डीपी दुबे मेमोरियल स्कूल में मनाई फ्रेशर पार्टी

इटारसी। शाला स्वर्गीय डीपी दुबे मेमोरियल हाई सेकेंडरी स्कूल में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सभी नवीन प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जूनियर वर्ग में नर्सरी क्लास की भव्या पाठक को मिस फ्रेशर एवं आरुष चौधरी को नर्सरी का मिस्टर फ्रेशर बनाया गया । वहीं सीनियर वर्ग में मिस फ्रेशर कुमारी सुरभि हरियाले एवं मिस्टर फ्रेशर राज मेहरा कक्षा नवमी से बनाए गए कार्यक्रम के पश्चात सभी छात्र-छात्राओं के लिए मैगी पार्टी का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान शाला संचालिका श्रीमती अंकिता चौबे प्राचार्य हरिशंकर सिंह एवं समस्त शाला स्टाफ मौजूद था । आभार प्रदर्शन शाला संचालक प्रशांत चौबे ने किया।

Next Post

SI भर्ती में देरी पर विरोध, छात्र निकालेंगे रैली

Tue Aug 5 , 2025
विदिशा। कोचिंग संचालकों व प्रतियोगी छात्रों ने 8 साल से लंबित एसआई भर्ती प्रक्रिया में देरी, बार-बार सिलेबस बदलाव और परिणाम में विलंब को लेकर प्रेस वार्ता की. कई अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं.उन्होंने वार्षिक भर्ती कैलेंडर की मांग की. आज मंगलवार को दुर्गानगर चौराहे से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर […]

You May Like

मनोरंजन