मानपुर में अज्ञात युवक का शव मिला, पुलिस ने पहचान के लिए जनता से मदद मांगी

इंदौर: मानपुर क्षेत्र के ग्राम भिचौली में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला. सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई गई है.पुलिस के अनुसार मृतक का रंग सावला, लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच, शरीर गठीला, बाल काले और घुंघराले हैं.

चेहरे पर हल्की दाढ़ी-मूंछ है. बाएं हाथ के अंगूठे पर एच लिखा है, सीने के बाईं ओर अंग्रेजी में संदिप लिखा है. पहनावे में काली टी-शर्ट, काली पैंट और दोनों कानों में तांबे की बालियां हैं. पुलिस ने मृतक की पहचान होने पर थाना मानपुर के मोबाइल नंबर 7049108754, जांचकर्ता त्रिलोक सिंह बरखड़े (मो. 7049107316) पर सूचना देने की अपील की है.

Next Post

बालाघाट में नहरों के नवीनीकरण व कंक्रीटीकरण की मांग

Wed Aug 13 , 2025
बालाघाट: राजधानी भोपाल में जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता विनोद कुमार देवड़ा से मुलाकात कर बालाघाट विधानसभा क्षेत्र के ढूंढबांध, टेकड़ी सर्राटी, पाथरी, मुरूमनाला, चावरपानी, गंगुपारा व जाम मोहगांव जलाशयों की नहरों के नवीनीकरण, कंक्रीटीकरण व मरम्मत की मांग की गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले की नहरें क्षतिग्रस्त […]

You May Like