जल संसाधन विभाग में चयन पर हटा उपजेल प्रहरी प्रथा राजपूत को दी गई भावभीनी विदाई

हटा/दमोह:हटा उपजेल में पदस्थ प्रहरी प्रथा राजपूत का जल संसाधन विभाग में चयन होने पर उपजेल परिवार ने मंगलवार को उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
जेल अधीक्षक नागेंद्र सिंह व समस्त स्टाफ ने प्रथा राजपूत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान जेल अधीक्षक ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और लगन से कर्मचारी विभाग का नाम रोशन करते हैं। प्रथा ने भी अपनी मेहनत से यह साबित किया है।

विदाई के अवसर पर जेल स्टाफ द्वारा प्रथा राजपूत को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। स्टाफ ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि प्रथा ने अनुशासन और कर्तव्यपरायणता से सभी का सम्मान अर्जित किया।प्रथा राजपूत ने उपजेल परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर उपजेल के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

रिटायर्ड एसई से सीआरपीएफ जवान बनकर 30 हजार की ठगी

Thu Jul 30 , 2026
जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र के यादव कॉलोनी में रहने वाले एमपीईबी के रिटायर्ड एसई सुधीर खरे (64) साइबर ठगी का शिकार हो गए। एक अज्ञात ठग ने खुद को सीआरपीएफ का जवान बताकर उन्हें फोन किया और कहा कि उसका ट्रांसफर जम्मू-कश्मीर हो गया है, इसलिए वह अपना तीन महीने […]

You May Like