पारा 8 डिग्री: शीतलहर से ठिठुर रहा शहर

जबलपुर। मंगलवार को न्यूनतम तापमान लुढक़ कर 8.9 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सुबह कोहरे की चादर के साथ हुई। शीतलहर लोगों को ठुठराती रही। दिन चढऩे के साथ सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लेकिन ठंडी हवाएं ठंड का अहसास कराती रहीं। हालांकि सूर्यदेव की तपिश और गुनगुनी धूप से दिन में ठंड से राहत रही लेकिन शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड ने जोर मारा। ठंडी हवाएं कंपकंपी छुड़ाती रहीं। ठंड से बचने लोग अलाव का सहारा लेते रहे और गरम कपड़े लादकर ही बाहर निकले। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 95 और शाम को 63 प्रशित दर्ज की गई। उत्तरी हवाएं 3 से 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ, मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों पर ट्रफ़ के रूप में माध्य समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊँचाई पर अवस्थित है।

उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से लगभग 12.6 किमी की ऊँचाई पर 250 किमी प्रति घंटा की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाए बह रही है। एक नया तथा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

Next Post

शातिर चोर गिरफ्तार: उगली नौ चोरियां, 9 लाख का माल जप्त 

Tue Dec 23 , 2025
जबलपुर। माढोताल पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने माढोताल अंतर्गत 6 एवं गोहलपुर से 1, संजीवनी नगर से 1, कुल 8 चोरियों का खुलासा किया है‌। जिसके कब्जे से लगभग 9 लाख रूपये का मशरूका जप्त किया गया। आरोपी अजय उर्फ अज्जू […]

You May Like

मनोरंजन