
जबलपुर। माढोताल पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने माढोताल अंतर्गत 6 एवं गोहलपुर से 1, संजीवनी नगर से 1, कुल 8 चोरियों का खुलासा किया है। जिसके कब्जे से लगभग 9 लाख रूपये का मशरूका जप्त किया गया।
आरोपी अजय उर्फ अज्जू उर्फ गणेश काछी पिता धन्नू उर्फ धनिराम काछी 40 साल निवासी ग्राम बघोडी थाना कटंगी, 30 से अधिक चोरी की वारदात कर चुका है।
पकड़ा गया आरोपी शातिर नकबजन है जिसके खिलाफ जबलपुर जिले के विभिन्न थानोें में चोरी, हत्या, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, जुआ सहित कुल 31 अपराध दर्ज हैं।
शातिर चोर चुराये हुये पैसो से मंहगे कपडे एवं मोबाईल रखने और जुआं खेलने का शौक पूरा करता था।
