पांढुरना रेलवे स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण किया जीएम ने, जनप्रतिनिधियों ने रखी यात्री सुविधाओं से जुड़ी मांगें

पांढुरना: मुंबई रेलवे के जनरल मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता विशेष ट्रेन से पांढुरना नगर जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे। इस अवसर पर नागपुर रेलवे डिवीजन के लगभग सभी विभागों के वरिष्ठ रेल अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान विधायक नीलेश उइके ने जीएम विवेक कुमार गुप्ता से मुलाकात कर रेल यात्रियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी।

उन्होंने कोरोना संक्रमण काल के दौरान बंद की गई दादाधाम एक्सप्रेस सहित कुल 12 सुपरफास्ट ट्रेनों के स्टापेज पूर्ववत प्रारंभ कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।इसी क्रम में युवा भाजपा जिला संगठन के उपाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह चौहान ने सांसद विवेक बंटी साहू का पत्र जीएम को सौंपा, जिसमें पांढुरना रेलवे स्टेशन पर पहले की तरह सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव पुनः शुरू करने की मांग की गई है।

नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे एवं शास्त्री वार्ड के पार्षद लोचन खवसे ने भी जीएम को ज्ञापन सौंपते हुए रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म से पांच नंबर प्लेटफॉर्म के बाहर निकलने के लिए फुट ओवर ब्रिज का पूर्ण निर्माण कराने तथा पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर टिकट घर बनाए जाने की मांग रखी।इस अवसर पर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सोनी ने रेलवे जीएम विवेक कुमार गुप्ता का स्वागत कर सौजन्य भेंट प्रदान की।

Next Post

एबी रोड का नाम बदला, अब कहलाएगा अटल बिहारी वाजपेई मार्ग

Thu Dec 25 , 2025
इंदौर:शहर की प्रमुख एबी रोड, जिस पर पहले बीआरटीएस (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) संचालित था, अब नए नाम से जानी जाएगी। इस मार्ग का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के सम्मान में अटल बिहारी वाजपेई मार्ग किया गया है। नगर प्रशासन के इस निर्णय को शहर के […]

You May Like