जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के बहुप्रतीक्षित वर्ष 2026 के चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के बाद परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया। अध्यक्ष पद पर संजय कुमार यादव ने 217 मत प्राप्त कर कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की। वहीं महासचिव पद पर अंकित श्रीवास ने 197 मतों के साथ सफलता हासिल की। दोनों पदों पर जीत के बाद कर्मचारियों की अपेक्षाएं अब नई टीम से बढ़ गई हैं। परिणाम घोषित होते ही विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है और कर्मचारियों में नई उम्मीदों का माहौल नजर आ रहा है।
अन्य पदों पर मिले इतने मत
इसके साथ ही चुनाव में अन्य पदों पर भी परिणाम घोषित किए गए, जिसमें उपाध्यक्ष पद पर रामसजीवन सौंधिया (191 मत) और वीरेन्द्र कुमार तिवारी (138 मत) निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव के रूप में रोहित आर्या (133 मत) और कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ पटेल (146 मत) ने जीत दर्ज की। कार्यकारिणी समिति के पांच पदों पर दीपक पाण्डेय (157), प्रकाश चौबे (155), गणेश प्रसाद उनेहा (124), सनी यादव (105) और रामशंकर द्विवेदी (95) विजयी घोषित किए गए हैं। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल वर्ष 2026 के लिए रहेगा।
