आने वाले दिनों में यूक्रेनवासियों के लिए कोई अच्छी खबर नहींःपूर्व विदेश मंत्री

मास्को/कीव, 19 फरवरी (वार्ता) यूक्रेनवासियों को आने वाले दिनों में किसी सकारात्मक खबर की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, क्योंकि देश कठिन दौर से गुजर रहा है। यूक्रेन के पूर्व विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने मंगलवार को यह बात कही।
विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा “ आने वाले दिनों में खबरों में रोशनी की तलाश मत करो लेकिन याद रखो कि अंत में सब कुछ अच्छा होगा, अगर सब कुछ अच्छा नहीं है तो अभी अंत नहीं हुआ है।”
इससे पहले उन्होंने कहा था कि मौजूदा परिस्थितियों में यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करना असंभव है, क्योंकि कीव का मानना है कि उसके पास मध्य-गर्मियों तक और यूरोपीय सहायता के अगले बैच तक टिकने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं।
पिछले सप्ताह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़ोन पर लगभग डेढ़ घंटे तक बात की। उन्होंने रूसी और अमेरिकी नागरिकों के आदान-प्रदान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की, साथ ही यूक्रेन में संघर्ष के समाधान पर भी चर्चा की। इस बातचीत के बाद मंगलवार को सऊदी की राजधानी रियाद में वरिष्ठ रूसी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच आमने-सामने बातचीत हुई।

Next Post

यूएई में ऑनलाइन बिकेगा कैम्पा, ‘नून मिनट्स’ 15 मिनट में करेगा डिलीवरी

Wed Feb 19 , 2025
*दुबई, यूएई/बेंगलुरू, 19 फरवरी 2025:* रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड का ब्रांड कैम्पा अब यूएई के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘नून मिनट्स’ पर भी उपलब्ध होगा। यूएई के ग्राहकों को कैम्पा की डिलीवरी 15 मिनट से भी कम समय में मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह रणनीतिक सहयोग ‘नून मिनट्स‘ के पेय […]

You May Like