अवैध गैस रिफिलिंग पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

इंदौर: इंदौर जिले में अवैध रूप से गैस सिलेण्डरों के भण्डारण, रिफिलिंग एवं क्रय विक्रय करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी है. इसी सिलसिले में बुधवार को दयालु नगर, खुड़ैल में खाद्य विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गैस सिलेण्डर जब्त किये गये.बताया गया कि खाद्य विभाग को दयालु नगर, खुड़ैल स्थित एक रहवासी भवन में वाहनों में एलपीजी गैस अंतरण की सूचना मिली थी. मौके पर भवन मालिक मो. हुसैन उपस्थित मिले।

भवन में 14.2 किलोग्राम क्षमता के गैस सिलेंडर रखे पाए गए, जिसमें एक सिलेंडर में मोटर से लगी नली भी पाई गई. गैस सिलेंडरो का उपयोग चार पहिया वाहनों में गैस भरने में किया जा रहा था. गैस वाहनों में इलेक्टि्रक मोटर द्वारा गैस अंतरण किये जाने के कारण 14.2 किलो ग्राम क्षमता के 12 भरे और & नग खाली, कुल 15 नग गैस सिलेंडर, एक नग इलेक्टि्रक गैस अंतरण मोटर, एक नग इलेक्ट्रॉनिक तौल काटा जब्त किये गए. मकान मालिक हुसैन के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है.

Next Post

कौशल विकास हेतु रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण

Thu Jan 22 , 2026
सागर। शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर कन्या उत्कृष्टता महाविद्यालय में स्वामी विवेकानन्द कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान मे चल रहे 60 घंटे का अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार समापन हुआ। कार्यशाला में महाविद्यालय की छात्राओं ने हस्तशिल्प, हैण्डीक्राफ्ट आइटम, सिलाई, साफ्ट ट्वाय, अचार-जेम, रेजिन आर्ट आइटम, ब्यूटी पार्लर, समग्र स्वास्थ्य, ड्रांइग […]

You May Like