उमरिया में पुलिस की दबिश, आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत अमझर प्लांट से ड्राइवर हाईवा चोरी कर भाग निकला। सीसीटीव्ही कैमरे से चोरी का पता चला। इसके बाद हाईवा की लोकेशन बिरसिंहपुर पाली रेलवे स्टेशन के आगे उमरिया में ट्रैस हुई। पुलिस प्रकरण दर्ज कर रवाना हुई वहां कीचड़ में हाईवा फंसा मिला। पुलिस ने हाईवा जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण चौधरी पिता सुभाष चौधरी 43 वर्ष मूलत: निवासी ग्राम रामपुर बखरी बेगुसराय (बिहार) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे व्हीआरएस कैम्प अमझर प्लांट में रह रहा है और व्हीआरएस कम्पनी के अमझर क्रेशर प्लांट का साईड इन्चार्ज है।

क्रेशर एवं प्लांट में लगे वाहनों एवं ड्राईवरों का लेखा जोखा एवं मेन्टेनेन्स का काम देखता है। कम्पनी में 4 अक्टूबर 25 को ड्राईवर हेम कुमार केवट निवासी हरहरपुर थाना रामपुर नेकिन जिला सीधी को हाईवा चलाने कम्पनी में भर्ती किया गया था। हेम कुमार केवट को चलाने के लिये 10 चक्का हाईवा क्रमांक एमपी 21 जेड सी 5572 दिया गया था। 9 जनवरी 26 को हेम कुमार अपनी गाड़ी चलाकर आकर अपनी गाड़ी को प्लांट में खड़ा कर दिया था।

10 जनवरी की सुबह कम्पनी का 12 चक्का हाईवा क्रमांक एमपी 21 जेड एफ 6651 के प्लांट पर नहीं पाये जाने से कैम्प मे लगे कैमरों को चैक किया गया जिसमे कम्पनी का ड्राईवर हेम कुमार केवट उक्त हाईवा को 9 जनवरी की रात्रि करीब 10 बजे स्टार्ट कर ले जाता दिखा था जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 30,00,000 रूपए है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। चोरी गये हाईवा में लगे जीपीएस सिस्टम से हाईवा की लोकेशन बिरसिंहपुर पाली जिला उमरिया मिली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद टीम उमरिया रवाना हुई। हाईवा बिरसिंहपुर पाली रेलवे स्टेशन के आगे निर्माणाधीन हाईवे के फ्लाईएस के कीचड़ में फसा मिला। आरोपी ड्राइवर भी मौके पर मिल गया।
वेतन नहीं मिलने पर की चोरी
टीआई सरोजनी टोप्पो ने बताया कि हाईवा जब्त करने के साथ आरोपी हेम कुमार केवट पिता श्याम लाल केवट 30 वर्ष निवासी ग्राम हरहर पुर पोस्ट थाना रामपुर नेकिन जिला सीधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि 25 तारीख को प्रतिमाह वेतन मिलता था लेकिन पिछले माह वेतन नहीं मिला। पैसों की उसे जरूरत थी तो उसने मालिक से रूपये मांगे परंतु रूपये नहीं मिले तो उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Next Post

वंदे मातरम का सामूहिक गान: आज कैबिनेट बैठक में शिक्षक वेतन, सिंचाई योजनाओं और डिजिटल गवर्नेंस पर चर्चा

Tue Jan 13 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में आयोजित मध्य प्रदेश मंत्रि-परिषद की बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ शुरू हो गई है। कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।सूत्रों के अनुसार, आज की बैठक […]

You May Like