लोकेन्द्र वर्मा बने रहेंगे पार्षद, हाईकोर्ट ने दिया स्थगन आदेश 

सीहोर। हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति बहुल वार्ड के पार्षद लोकेंद्र वर्मा के जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी हैै. स्थगन आदेश से यह साबित हो गया है कि अब लोकेन्द्र वर्मा वार्ड 11 के पार्षद बने रहेंगे.

कांग्रेस नेता नरेंद्र खंगराले द्वारा लोकेंद्र वर्मा को जाति के आधार पर पार्षद पद से हटाने के लिए हाईकोर्ट जबलपुर में याचिका दायर की गई थी और वर्मा के अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करने की मांग की गई थी. गठित समिति ने वर्मा के जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करने के लिए आदेश पारित किया था जिस पर पार्षद लोकेंद्र वर्मा ने जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थगन याचिका दायर की थी. जिसके बाद हाईकोर्ट ने वर्मा के अधिवक्ता धीरज कुमार तिवारी के द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों के आधार पर पार्षद लोकेंद्र वर्मा के जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी हैै.

पार्षद लोकेंद्र वर्मा ने कहा कि चुनावों में 6 प्रत्याशी और थे लेकिन किसी ने भी और नागरिकों जाति को लेकर कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है. सभी प्रत्याशी और नागरिक वार्ड में हो रहे विकास कार्यो और नागरिकों को मिल रहे शासकीय योजनाओं के लाभ से प्रसन्न है. वर्मा ने वार्ड में प्रत्याशी रहे नरेंद्र खंगराले पर वार्ड में जारी विकास कार्यों से चिढ़कर झूठे आरोप लगाकर छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है.

Next Post

शाहपुरा जिनालय में आचार्य छत्तीसी विधान, 48 दीपों से हुई भक्तामर आरती

Sun Jul 5 , 2026
भोपाल। शाहपुरा स्थित जैन मंदिर में आचार्य विराग सागर महाराज के तृतीय समाधि दिवस पर श्रद्धा और भक्ति के साथ आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन किया गया। उपाध्याय विश्रुत सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, पूजन और विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने मंडल […]

You May Like