
सिंगरौली। सदर विधायक रामनिवास शाह और महापौर रानी अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 42, डीह बाबा के पास 18.81 लाख की लागत से बने यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद संतोष शाह ने की। विधायक ने कहा कि प्रतीक्षालय से आने वाले यात्री गर्मी और बारिश से बचाव कर सकेंगे और धार्मिक अनुष्ठानों में सुविधा मिलेगी। उन्होंने सिंगरौली को प्रदेश और देश में अलग पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया। महापौर ने कहा कि सभी वार्डों में विकास कार्य हो रहे हैं और वार्ड 42 में भी जरूरत के अनुसार सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में वार्डवासी और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
