कल तक बिजली बिल जमा करें, अन्यथा 13 से कटेंगे कनेक्शन

सिंगरौली। एमपीईबी शहरी क्षेत्र बैढ़न व मोरवा में करीब 54,500 उपभोक्ताओं में से अब तक केवल 16,000 ने बिजली बिल जमा किया है। 12 अगस्त बिना अतिभार बिल भुगतान की अंतिम तिथि है, जिसके बाद अतिभार के साथ 13 अगस्त से बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेद किए जाएंगे। रविवार तक लगभग 2.25 करोड़ रुपये की वसूली हुई, जबकि अब भी करीब 38,000 उपभोक्ताओं से करोड़ों रुपये बकाया है।

इस बीच उपभोक्ताओं ने सुरक्षा निधि वसूली पर नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि यह राशि केवल नए कनेक्शन या लगातार बिल न चुकाने वालों से ली जानी चाहिए, लेकिन समय पर भुगतान करने वालों से भी ली जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एमपीईबी मनमाने ढंग से वसूली कर रहा है, जिससे जनता में असंतोष बढ़ रहा है।

कार्यपालन अभियंता हेमंत चौधरी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के बाद बकायेदारों के खिलाफ 13 अगस्त से कार्रवाई शुरू होगी।

Next Post

किन्नर समाज का भुजरियों को लेकर जुलूस, गुफा मंदिर में हुआ समापन

Mon Aug 11 , 2025
भोपाल। मंगलवारा क्षेत्र से किन्नर समाज द्वारा भुजरियों को लेकर पारंपरिक जुलूस निकाला गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। रंग-बिरंगे वस्त्रों में सजे किन्नरों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए शहरवासियों का मन मोह लिया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए गुफा मंदिर पहुंचा, जहां धार्मिक विधि-विधान के […]

You May Like