सतना स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में रेवेन्यू मॉडल पर अहम फैसले

सतना: कलेक्टर एवं चेयरमैन सतना स्मार्ट सिटी डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में बुधवार को सतना स्मार्ट सिटी कार्यालय में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईडी शेर सिंह मीणा, नॉमिनी डायरेक्टर एसई एमपीईबी प्रशांत सिंह, टीएनसीपी से नागेश पेंड्रो, महेंद्र पाण्डेय, सीएफओ सत्यम मिश्रा, कंपनी सचिव अभिषेक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संतोषी माता तालाब में फूड कोर्ट, बोटिंग एवं किड्स प्ले एरिया जैसी गतिविधि को शामिल कर रेवेन्यू मॉडल बनाने का प्रपोजल तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार गहरा नाला के फुट ओवर ब्रिज में आउटडोर मीडिया पॉलिसी के तहत विज्ञापन कराने और शासकीय महाविद्यालय से एनओसी प्राप्त होने पर लाडली लक्ष्मी पार्क को मेंटेन रखने के लिए रेवेन्यू मॉडल बनाने का निर्णय लिया गया। लेक नेक्टर की प्रीमियम राशि जमा न होने पर बैठक में अनुबंधानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

Next Post

देवगढ़ महोत्सव: युवाओं में पतंग उड़ाने और बैलगाड़ी के सफर का क्रेज

Thu Jan 1 , 2026
छिंदवाड़ा:ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुए देवगढ़ महोत्सव का शुभारंभ पर्यटकों के जबरदस्त उत्साह के बीच हुआ। इस तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन छिंदवाड़ा, गुजरात, महाराष्ट्र के पर्यटक देवगढ़ पहुँचे और यहां चल रहे खेलों में मगन होकर बचपन को याद किया। युवाओं में पतंग उड़ाने […]

You May Like