जापानी कैबिनेट की स्वीकृति दर गिरकर 22 प्रतिशत पर पहुंची

टोक्यो, 19 मई (वार्ता) जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की कैबिनेट की स्वीकृति रेटिंग 22 प्रतिशत के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है।

जापानी अखबार मेनिची ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि इशिबा की कैबिनेट की स्वीकृति रेटिंग में अप्रैल से 02 प्रतिशत की गिरावट आई है। अप्रैल में स्वीकृति दर 22 प्रतिशत थी। वहीं मार्च में यह 23 प्रतिशत थी। अखबार के अनुसार 62 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने सरकार में अविश्वास व्यक्त किया है। सैंतालीस प्रतिशत ने ‘सरकारी उपायों के लिए आशा की कमी’ का हवाला दिया, जबकि 34 प्रतिशत ने श्री इशिबा के ‘नेतृत्व कौशल की कमी’ को उनके संदेह के कारणों के रूप में इंगित किया। श्री इशिबा के समर्थकों में भी 49 प्रतिशत ने सरकार का समर्थन केवल इसलिए किया, क्योंकि उन्हें ‘अन्य उम्मीदवारों या पार्टियों की कमी’ दिखाई दी।

मेनिची की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर में 46 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग के साथ श्री इशिबा के पदभार संभालने के बाद से जनता का समर्थन लगातार कम होता गया है। यह सर्वेक्षण 17-18 मई को 2,045 प्रतिभागियों के बीच फोन पर किया गया था।

क्योडो न्यूज एजेंसी के सर्वेक्षण में शिगेरु इशिबा की सरकार की अनुमोदन रेटिंग 27.4 प्रतिशत के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई, जो अप्रैल से 5.2 अंक कम और मार्च के 27.6 फीसदी से कम है। अविश्वास 55.1 प्रतिशत रहा। योमिउरी अखबार ने 14 अप्रैल को बताया कि उसके अपने सर्वेक्षणों से पता चला है कि सरकार की रेटिंग लगातार तीसरे महीने रिकॉर्ड-निम्न 31 प्रतिशत पर अटकी हुई है। जापान में गर्मियों में उच्च सदन के चुनाव होंगे। सरकार के लिए समर्थन का निम्न स्तर इशिबा की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के परिणामों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

Next Post

भारी बारिश के बाद बेंगलुरु में जलभराव के कारण जनजीवन ठप

Mon May 19 , 2025
बेंगलुरु, 19 मई (वार्ता) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु शहर में इस साल की अब तक की हुई सबसे अधिक वर्षा के बाद कई इलाकों में जलभराव के कारण जनजीवन ठप हो गया है। बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में साई लेआउट प्रमुख है। स्थानीय निवासियों ने आज यहां बताया […]

You May Like