गाले 30 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का पहला शतक बनाया।
उस्मान ख्वाजा ने आज प्रभात जयसूर्या के ओवर की पहली ही गेंद पर एक रन बनाकर 290 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। इसी के साथ ही वह श्रीलंका में दोहरा शतक बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गये। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और एक छक्का लगाया।
इससे पहले 2023 में उस्मान ख्वाजा का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर अवजित 195 रन रहा है।