अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की खेड़ स्थित संपत्ति की नीलामी चार नवंबर को

कोल्हापुर, 31 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले की खेड़ तहसील के मुंबके गांव में स्थित अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति की नीलामी चार नवंबर को की जाएगी।

केंद्र सरकार के ‘तस्कर एवं विदेशी मुद्रा हेरफेर अधिनियम’ के तहत दाऊद की जमीन, आवास और व्यावसायिक संपत्तियों की यह नीलामी ऑनलाइन और जमीनी दोनों स्तर पर भी होगी, जिससे लगभग 20 लाख रुपये जुटाने की उम्मीद है।

दाऊद की संपत्तियां इससे पहले 2017, 2020 और 2024 में नीलाम हो चुकी हैं। मुंबके में उनकी 2024 में चार संपत्तियों की नीलामी हुई थी। इनमें से 171 वर्गमीटर का एक कृषि भूखंड और 1739 वर्गमीटर का एक अन्य भूखंड नीलाम हुआ था। अदालत ने इसके बाद नीलामी प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।

 

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर में युवा शक्ति की बेहतरीन भूमिका रही: सेना प्रमुख

Fri Oct 31 , 2025
नयी दिल्ली 31 अक्टूबर (वार्ता) सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान युवा शक्ति की भूमिका को बेहतरीन बताते हुए इसे भारत के संकल्प और संयम का बेहतरीन उदाहरण बताया है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर बताया कि जनरल द्विवेदी ने सेना द्वारा […]

You May Like