कांग्रेस को बाबा साहब का नाम लेने का कोई नैतिक अधिकार नहींः सरोज पाण्डेय

ग्वालियर। आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने न केवल लोकतंत्र का गला घोंटा, बल्कि संविधान और नागरिक अधिकारों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाईं। आपातकाल के दौरान प्रशासन और पुलिस ने लोगों को प्रताड़ित किया। यह बात पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कही।

पत्रकारों से चर्चा करते हुये सुश्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेसी हमेशा संविधान की दुहाई देते है। लेकिन सबसे पहले कांग्रेस ने ही संविधान का गला घोंटा है और कांग्रेस हमेशा संविधान विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में उच्च न्यायालय में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस धरने पर बैठी थी। यह वही कांग्रेस है जिन्होंने बाबा साहब अंबेडकर को चुनाव हराने के लिये काम किया था और उन्हें जगह जगह अपमानित किया। उन्होंने कहा कि आज वही कांग्रेस संविधान बचाने की बात कर रही है, जिसने इमरजेंसी के दौरान संविधान को रौंद दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का नाम लेने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि अतीत में उसी पार्टी ने अंबेडकर साहेब का अपमान किया है। जबकि भाजपा ने बार बार उनका मान बढ़ाया है। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, विवेक जोशी भी उपस्थित थे।

Next Post

छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम किया

Thu Jun 26 , 2025
ग्वालियर। डबरा में दीदार कॉलोनी में एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। मृतक अभिषेक रावत 12वीं कक्षा का छात्र था, जो पूरक परीक्षा दे रहा था। घटना उस समय की है जब अभिषेक के परिजन एक कार्यक्रम में गांव गए थे। परीक्षा होने के कारण अभिषेक घर […]

You May Like