छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम किया

ग्वालियर। डबरा में दीदार कॉलोनी में एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। मृतक अभिषेक रावत 12वीं कक्षा का छात्र था, जो पूरक परीक्षा दे रहा था। घटना उस समय की है जब अभिषेक के परिजन एक कार्यक्रम में गांव गए थे। परीक्षा होने के कारण अभिषेक घर पर अकेला था। शाम को जब परिजन वापस लौटे, तो उन्होंने अभिषेक को फांसी के फंदे पर लटका पाया।

परिजन तुरंत उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की बात कही, लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए इनकार कर दिया। परिजन शव को लेकर नेशनल हाईवे 44 के सिमरिया टेकरी पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। एसडीओपी जितेंद्र नगाइच और शहर थाना प्रभारी यशवंत गोयल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके समझाने के बावजूद स्थिति नहीं सुधरी और जाम 10 किलोमीटर तक लग गया। इस दौरान राहगीर और एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। स्थिति बिगड़ती देख ग्वालियर से एएसपी गजेंद्र वर्धमान, सीएसपी हिना खान सहित करीब चार थाना प्रभारी, पुलिस लाइन और थानों से मौके पर बल बुलाया गया। जिसके बाद परिजनों को समझाया तो परिजन मान गए। तब कहीं जाकरजाम खुला। इसके बाद यातायात शुरू हो गया है।

Next Post

13 लाख की पॉलिसी के लालच में भाई ने की भाई की हत्या 

Thu Jun 26 , 2025
दमोह. जिले के दमयंती नगर की पहाड़ी पर 23 जून को मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने गुरुवार शाम को पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने अंधी हत्या का खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में मृतक के सगे भाई सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया है. पुलिस ने […]

You May Like