बायपास पर कार रोककर हमला और लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: इंदौर-देवास बायपास पर कार रोककर उसमें सवार लोगों से मारपीट कर लूट करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को शिप्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लूटी गई कार और मोबाइल बरामद किए हैं. वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.पालाखेड़ी कांकड़ निवासी विनोद रघुवंशी की शिकायत पर हमले और लूट का प्रकरण दर्ज किया था. शिकायत में पुलिस को बताया कि सुल्लाखेड़ी ब्रिज के पास दीपक और उसके साथी कार से जा रहे थे.

इसी दौरान दूसरी कार में सवार बदमाशों ने उनकी कार रोक ली. पांच बदमाशों ने दीपक और उसके साथियों पर हमला कर दिया. मारपीट के बाद आरोपी कार और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए. वारदात की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. जांच के दौरान दो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई कार और मोबाइल बरामद कर लिया. पूछताछ में पुलिस को वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है. पुलिस अब फरार तीन आरोपियों की तलाश के साथ यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने इससे पहले इस तरह की और कितनी वारदातें की हैं.

Next Post

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में निकली तिरंगा यात्रा

Sat Aug 15 , 2026
इंदौर: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. यात्रा में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम […]

You May Like