देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में निकली तिरंगा यात्रा

इंदौर: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. यात्रा में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है.

उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है. तिरंगे का सम्मान करना भारत देश और भारत माता का सम्मान करना है. तिरंगा यात्रा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर रीगल चौराहा और मधुमिलन चौराहा होते हुए पुनः विश्वविद्यालय परिसर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया. पूरे मार्ग में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों में खासा उत्साह नजर आया और वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा.
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आयोजित इस तिरंगा यात्रा ने विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को नई ऊर्जा दी. आयोजन के माध्यम से विश्वविद्यालय परिवार ने देश की स्वतंत्रता, संविधान और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए नागरिकों को राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का संदेश दिया.

Next Post

तिरंगे के रंग में रंगा इंदौर, आजादी के जश्न में बच्चों से बड़ों तक उत्साह

Sat Aug 15 , 2026
इंदौर: पूरा देश 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है और इंदौर भी देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है. सुबह से ही शहर में बच्चों से लेकर बड़ों तक में राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह है.बाजारों में तिरंगे झंडों के साथ तिरंगे वाली टोपी, […]

You May Like